पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन जनपद में किसानों को निर्धारित दरों पर खाद उपलब्ध कराने और उर्वरकों की कालाबाजारी एवं ओवररेटिंग पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर तहसीलदार अभिनव द्विवेदी एवं जिला कृषि अधिकारी ने संयुक्त रूप से उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर यूरिया एवं डीएपी खाद बेचने की शिकायत मिलने पर मैसर्स पंकज ट्रेडर्स, जालौन के प्रतिष्ठान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
जालौन में 26 नबंवर को होगा संविधान बचाओ दिवस का आयोजन
जालौन। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बैठक में आगामी 26 नवंबर को संविधान बचाओ दिवस मनाने और सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पार्टी नेता कमलाकांत वर्मा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार संविधान के मूल स्वरूप के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संविधान की धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भावना के विपरीत हिंदू राष्ट्र का संविधान लागू करने की दिशा में काम कर रही है। कहा कि लोकतांत्रिक जन आंदोलनों का दमन किया जा रहा है और देश में नवफासीवादी व्यवस्था थोपने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा फासीवाद का साम्राज्यवादी ताकतों के साथ गठजोड़ है और नवउदारवादी आर्थिक नीतियों के माध्यम से आम जनता का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। बताया कि संविधान बचाओ दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सेमिनार में संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक अधिकारों और आम जनता के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने वामपंथी दलों, इंडिया गठबंधन के घटक दलों और सिविल सोसाइटी से जुड़े लोगों से शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सभी लोकतांत्रिक ताकतों को एकजुट होकर आगे आना चाहिए।






