जालौन क्षेत्र में हुई हत्या का मामला : एसपी ने किया हल्का प्रभारी को लाइन हाजिर,टीम को दिए ये सख्त आदेश

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन कोतवाली क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में एसपी ने हल्का इंचार्ज को लाइन हाजिर करते हुए घटना के खुलासे के लिए लगी टीमों को सख्त निर्देश दिये हैं। वहीं बताया जा रहा है कि पोक्सो एक्ट के मामले में गवाह पूर्व बीडीसी सदस्य की हत्या के मामले में पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछतांछ कर रही है। पुलिस घटना के जुड़े साक्ष्यों को भी एकत्रित कर घटना के संबंध में जानकारी एकत्रित कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमरा में शनिवार की दोपहर कुछ लोगों ने पूर्व बीडीसी सदस्य राजेश कुमार सलोनिया के साथ मारपीट के साथ ही फावड़ा मारकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के बेटे मयंक प्रताप सिंह ने कोतवाली में राजकुमार, कन्हैयालाल, मिथलेश, धीरेंद्र, संदीप और निखिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बेटे ने राजकुमार, धीरेंद्र, मिथलेश और कन्हैयालाल पर पिता को पकड़े रखने और निखिल व संदीप पर पिता के साथ मारपीट करने और फावड़े से उनकी हत्या करने का आरोप लगाया था। मामले को लेकर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस की चार टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। कुछ संदिग्धों से पूछतांछ भी की जा रही है। साथ ही पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्यों को भी खंगाल रही है और घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार सक्रिय है। जो भी घटना से जुड़े साक्ष्य हैं, उन्ळें देखा जा रहा है। इसके अलावा गांव के लोगों से भी घटना के संबंध में विवरण लिया जा रहा है। बताया कि पुलिस टीमें लगातार आरोपियों की तलाश कर रही हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जालौन। राजेश सलोनिया की हत्या के मामले को लेकर एसपी सुरेशचंद्र रावत ने हल्का प्रभारी एसआई जयकिशोर को पुलिस लाइन भेजा है।

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़