पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर के आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने बुंदेलखंड की गौरवशाली सभ्यता और संस्कृति के साथ-साथ 1970 के दशक की जीवनशैली एवं फैशन को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने बुंदेलखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और लोकजीवन की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। बुंदेली पारंपरिक परिधान, आभूषण और रहन-सहन के माध्यम से क्षेत्रीय विरासत को जीवंत किया गया। वहीं 1970 के दशक की वेशभूषा, फैशन शैली, हाव-भाव और अभिव्यक्तियों के जरिए पुराने दौर की यादें ताजा की गईं। इसके अलावा छात्राओं द्वारा विभिन्न व्यंजनों के आकर्षक फूड स्टॉल लगाए गए। छात्राओं ने अपने पाक-कौशल और रचनात्मकता का परिचय देते हुए टीम भावना एवं उद्यमशीलता का प्रदर्शन किया। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को व्यवहारिक ज्ञान, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा ने कहा कि छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने के साथ ही आत्मनिर्भर बनने और अपनी प्रतिभा को निखारने का संदेश दिया है। यह आयोजन भारतीय संस्कृति, बुंदेली विरासत और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सुंदर संगम है।
पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़





