जालौन क्षेत्र में हुई हत्या : मामले ने पकड़ा राजनीतिक तूल,,कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने की परिजनों से भेंट,व्यक्त की शोक संवेदना

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र के कुसमरा में शनिवार को हुई बीडीसी राजेश सलोनिया की हत्या के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मृतक की पत्नी उमा देवी, पुत्र मयंक व पुत्रियों से भेंट कर ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की।

परिवार से मुलाकात के दौरान पत्नी व बच्चों ने अपनी पीड़ा बताई। उन्होंने कहा कि हत्या के बाद से पूरा परिवार दहशत में है और उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को आश्वासन दिया कि कांग्रेस इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगी।प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख रूप से तीन मांगें रखीं। पहली, पीड़ित परिवार को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। दूसरी, मृतक के पुत्र मयंक को सरकारी नौकरी दी जाए, ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सके। तीसरी, उपनिरीक्षक हल्का इंचार्ज जय किशोर की जांच कराई जाए तथा शेष तीन अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हत्या के बाद भी सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।बृजलाल खाबरी ने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। दिनदहाड़े जनप्रतिनिधि की हत्या हो जाना इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों में पुलिस का भय समाप्त हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर अरविन्द सिंह सेंगर जिलाध्यक्ष, महिला जिलाध्यक्ष शकुंतला तिवारी, राजाभईया नगर अध्यक्ष, विष्णु चतुर्वेदी जिला महासचिव, कुलदीप सोनी, नीरज वर्मा, जितेन्द्र मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़