जालौन के इस मुहल्ले में 5 माह से बंद पड़ा हैंडपंप, पानी की किल्लत से जूझ रहे लोग

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के मोहल्ला नारोभास्कर में विनोद कुशवाहा के घर के सामने लगा हैंडपंप लगभग 5 महीने पूर्व वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया था। टक्कर लगने से हैंडपंप टेढ़ा हो गया और तब से वह बंद पड़ा है। हैंडपंप के बंद होने से मोहल्ले के लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

मोहल्लेवासी जय करण कुशवाहा, मनू तिवारी, मयंक तिवारी, रविकांत कुशवाहा, बाबा कुशवाहा बताते हैं कि बिजली जाने या पाइपलाइन में खराबी आने के कारण जब जलापूर्ति बाधित हो जाती है, तब यही हैंडपंप लोगों का सहारा बनता था। लेकिन वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त होने के कारण अब वह भी बंद है, जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है।मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका व संबंधित विभाग से मांग की है कि क्षतिग्रस्त हैंडपंप को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि बिजली व जलापूर्ति बाधित होने की स्थिति में लोगों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े।