पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वार्षिकोत्सव सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में उत्साह एवं अनुशासन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने संगठन की कार्यपद्धति, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका पर विचार रखे। इस दौरान संघ की शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक आनंद जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना है। शाखा केवल शारीरिक अभ्यास का केंद्र नहीं, बल्कि अनुशासन, संस्कार, संगठन और सामाजिक समरसता का माध्यम है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को अपने आचरण और व्यवहार से समाज के सामने आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए। समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित के कार्यों में सदैव तत्पर रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र की मजबूती केवल शासन या व्यवस्था से नहीं, बल्कि जागरूक, संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिकों से होती है। इसलिए प्रत्येक स्वयंसेवक को अपने दैनिक जीवन में सेवा, समर्पण और अनुशासन के मूल्यों को अपनाते हुए समाज को संगठित करने का प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर शाखा कार्यवाह शशांक शेखर, बस्ती प्रमुख विनय निगम सहित अन्य स्वयंसेवक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के संकल्प के साथ हुआ।







