पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन में रवि पुष्य नक्षत्र के मौके पर रविवार को उरई मार्ग स्थित श्रीवीर बालाजी हनुमानजी मंदिर (पेट्रोल पंप) परिसर में सामूहिक 108 सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। भक्तों ने एक साथ बैठकर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड का पाठ किया और हनुमानजी के जयकारे लगाए।
मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक पाठ के दौरान भक्तों ने सुंदरकांड की चौपाइयों का सस्वर पाठ किया। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमानजी से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सभी के कल्याण की कामना की। पाठ के समापन पर सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर हनुमानजी के दर्शन किए। आयोजकों की ओर से धार्मिक अनुष्ठान को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। सुंदरकांड पाठ में मंदिर के पुजारी कमलेश महाराज के साथ लवकुश राजावत, कृष्णपाल सिंह सेंगर, लोकेन्द्र चौबे, संजीव पचौरी, गंगाराम गुप्ता, रामकरण भदौरिया, कमलेश चौरसिया, पूनम, वर्षा, मनोज, प्रमोद, ब्रजेश, राकेश और अनुराग सहित अन्य श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और आयोजन में सहयोग प्रदान किया।






