(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । भगवान श्रीराम लंबी प्रतीक्षा के बाद जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। उनके मंदिर में विराजमान होने को लेकर खुशी व उल्लास का माहौल है। मंगलवार को किन्नर गुरु रेखा के नेतृत्व में किन्नरों ने प्रभातफेरी निकाली और राम धुन गाई।
अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर में भगवान श्रीराम के नये विग्रह की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जन जन के प्रिय श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में उत्साह है और लगातार धार्मिक कार्यक्रम जारी हैं। मुख्य कार्यक्रम तो 22 जनवरी होगें लेकिन अभी से लोगों को 22 जनवरी को उत्सव के रूप में मनाने के प्रेरित करने व जागरूक करने का कार्यक्रम चल रहे हैं। मंगलवार को मोहल्ला फर्दनवीस में स्थित विश्व हिंदू परिषद के भवन केशव बस्ती से प्रभातफेरी निकाली गई। आज निकाली गई प्रभातफेरी में किन्नर गुरु रेखा के नेतृत्व में किन्नर चमेली, काजल, पलक, आजाद, नेहा, शिवराम महाजन, अतुल हर्षे, रामेंद्र सिंह, कपिल सोनी, वीनू नगायच, आशीष सोनी, विनय निगम, अनुराग तिवारी, विजय वर्मा, नीरज तोमर, मानवेंद्र सिंह परिहार, केसी पाटकार, महेश आदि मौजूद रहे।





