जालौन में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी ट्रेक्टर में टक्कर,,

A speeding truck collided with a tractor from behind in Jalaun.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र के औरैया मार्ग पर शोभन सरकार के पास ट्रक ने ट्रेक्टर में पीछे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण ट्रेक्टर चालक घायल हो गया। टक्कर लगने के कारण ट्रेक्टर ट्राली में रखे ईटा सड़क पर गिर गये जिससे कुछ देर तक यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी ट्रेक्टर चालक संजय मूरतपुर से ट्रेक्टर ट्राली से ईटा लेकर सहाव जा रहे थे। औरैया मार्ग पर शोभन सरकार हनुमानजी मंदिर के औरइया की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी की ट्रेक्टर की ट्राली पलट गयी तथा ट्रक व ट्रेक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर लगने के ट्रेक्टर चालक संजय के पैर में चोट लग गयी जबकि ट्रक चालक बबलू निवासी पूंछ ट्रक में फंस गये। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे चालक को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। ट्रक की टक्कर लगने के कारण ट्राली के ईटा सड़क गिर गये जिससे यातायात बंद हुआ। पुलिस ने सड़क पर पड़े ईटा हटवा कर यातायात सुचारू कराया।

Leave a Comment