बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हादसा डिवाइडर के पास पलटा ट्रक आधा दर्जन घायल

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में सोमवार की सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह हादसा हो गया। औरैया की ओर से चित्रकूट जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार छह लोग घायल हो गए। सभी को बुंदेखंड एक्सप्रेसवे एंबुलेस सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया है।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह एक्सप्रेसवे के किमी संख्या 210 गोहन के पास एक हादसा हो गया। महाराष्ट्र के मालेगांव से आ रहा ट्रक तेज गति के कारण अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में महाराष्ट्र के मालेगांव निवासी ट्रक चालक अब्दुल हमीद (55) संतकबीरनगर के दुधारा निवासी क्लीनर सुभान अली (28) के अलावा उसमें सवार मालेगांव निवासी मोहम्मद रेहान (25), संजीदा खातून पत्नी आरिफ (50), साहमा खातून (23) व मिसवा खातून (19) पुत्री आरिफ घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम के साथ सीओ अजय सिंह, कोतवाली में तैनात एसआई सुरेश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को ट्रक से निकालकर सीएचसी भेजा गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन क्रेन की मदद से ट्रक हटाकर यातायात सुचारू करा दिया गया। सीओ अजय सिंह ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दी जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।