रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में लेखपालों की समस्याओं और उनके निस्तारण को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में लेखपालों ने डीएम को संबंोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट उरई को सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने दो दिनों में लेखपालों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में कलमबंद हड़ताल की भी बात कही।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अनूप तिवारी के नेतृत्व में पुष्पेंद्र सिंह, विश्वजीत, इंद्रजीत, भगवत प्रसाद, राजेश वर्मा, पुष्पेंद्र शमा, पूरन सिंह, भूपेंद्र निरंजन आदि लेखपालों ने डीएम राजेश पांडेय को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट उरई को सौंपकर बताया कि लेखपालों को क्षेत्र में कार्य करने के दौरान कई प्रकार की कठिनाइयां आ रही हैं। जिनमें प्रशासन आपके द्वार पहल के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाने के दौरान कठिनाइयां आती हैं। जिसके लिए मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी के आदेश की व्यवस्था कराने की मांग की जाए,, ताकि कार्य करने में आसानी हो। लेखपालों को दो या दो से अधिक हल्कों का चार्ज है। क्षेत्र अधिक होने के चनते शिकायतों के निस्तारण के लिए कम से कम 15 दिन का समय दिया जाए। लेखपालों द्वारा ग्रामीणों से संवाद के दौरान कई बार ग्रामीण अभद्रता करने लगते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और लेखपाल वर्ग के पांच लेखपालों को राजस्व निरीक्षक का कार्य लिया जा रहा है। उन्हें राजस्व निरीक्षक के कार्य से मुक्त कर लेखपाल वर्ग में ही कार्य करने देने की मांग भी की गई। लेखपालों को ससमय वेतन न मिलने का भी आरोप लगाया। साथ ही आरोप लगाया कि समस्याओं के संबंध में तहसील स्तर पर भी प्रयास किए गए और तहसीलदार महोदय को ज्ञापन भी दिया गया। लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।

वहीं, आरोप लगाया कि उन्होंने एसडीएम से संवाद करने का प्रयास किया गया लेकिन एसडीएम द्वारा उनकी समस्याओं को नहीं सुना गया है। लेखपालों ने दो दिन में उनकी समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की है अन्यथा की स्थिति में उन्होंने कलमबंद हड़ताल की भी बात कही। इस मौके पर तहसील जालौन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल राजपूत, सुधा अग्रवाल, नैंसी, रंजना सिंह, लक्ष्मी वर्मा, सुलेखा, भारती यादव, प्रीति वर्मा, मानसी गुप्ता, प्रिया अवस्थी, सिंकी भास्कर, स्वाति राय, राजमित्रा आदि रहे।






