Shrddha dube – shiva sharma murder case। लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में नागपुर से पकड़ी गई शातिर श्रद्धा दुबे और दो आरोपियों को एसटीएफ की टीम गुरुवार को लखनऊ लेकर पहुंच गई है। आज यहाँ पर इन तीनों को मेडिकल परीक्षण के बाद उनसे पूछताछ करके राज उगलवाए जाएं।
बता दे आपको उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अपार्टमेंट से संदिग्ध हालत में गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा शर्मा की मां ने लिव इन में रहने वाली श्रद्धा दुबे उसकी बहन रश्मि और चालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।
11 दिनों तक पुलिस की टीमों को छकाया
9 अक्टूबर की शाम को हुई इस घटना के बाद शातिर दिमाग महिला श्रद्धा दुबे अपनी बहन रश्मि और ड्राइवर के साथ फरार हो गई थी उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई थी मगर वह हाथ नहीं आ रही थी । इसके बाद गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इसके बाद भी वह पुलिस के हाथ नहीं आ रही थी कभी उसका सीसीटीवी फुटेज नेपाल से वायरल हो रहा था तो कभी वह आगरा में होटल में अपने साथियों के साथ बुर्के पहन कर जाती हुई दिख रही थी । हद तो तब हो गई जब पुलिस की टीमों को वह मिल नहीं रही थी जबकि ए एन ई न्यूज एजेंसी को उसने इंटरव्यू देकर खुद को निर्दोष घोषित किया था ।

जब श्रद्धा दुबे का ए एन ई न्यूज एजेंसी पर इंटरव्यू देने का वीडियो वायरल हुआ इसके बाद पुलिस विभाग की काफी किरकिरी भी होना शुरू हो गई थी चर्चा यह भी शुरू हो गई थी कि पुलिस की टीमों को खोज नहीं मिल रही है जबकि खुलेआम भाई मीडिया को इंटरव्यू दे रही है इस घटना के बाद एक्टिव हुई एसटीएफ की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसकी लोकेशन ट्रेस करते हुए उसे नागपुर से गिरफ्तार कर लिया था।

नागपुर से श्रद्धा दुबे समेत पकड़े गए तीनों आरोपियों को ट्रांसिट डिमांड लेने के लिए कोर्ट में पेश किया गया था जहां से मंजूरी मिलने के बाद आज उसे लखनऊ लाया गया है यहां पर उसे मेडिकल परीक्षण के बाद तीनों से पूछताछ की जाएगी।





