रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में एक बार विपक्षी द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत कोतवाली में करने पर विपक्षी ने रंजिश के चलते दूसरी बार पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कछोरन निवासी सूरज ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले के ही पुनू उर्फ निखिल ने पूर्व में उसके साथ मारपीट की थी। जिसकी शिकायत उसने कोतवाली में की थी। इससे नाराज पुनू उससे रंजिश मान बैठा। आरोप लगाया कि इसी को लेकर गुरूवार की सुबह जब वह रास्ते में जा रहा था पुनू ने जबरन उसे रोककर उसके साथ गाली, गलौज करते हुए पिटाई कर दी। उसे पिटता देख जब मोहल्ले के लोग बचाने के लिए आए तो वह धमकी देकर भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
स्लीपर बस में किराए को लेकर कंडक्टर से हाथापाई, दी लूट की झूँठी सूचना, पुलिस ने की कार्यवाही
जालौन। स्लीपर बस में किराए को लेकर कंडक्टर के साथ शराब के नशे में हाथपाई करने और पीआरवी पर लूट की झूठी सूचना देने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम खिटौली निवासी विष्णु कुमार स्लीपर बस से इटावा की ओर से जालौन आ रहा था। बस में किराए को को लेकर शराब के नशे में उसका कंडक्टर के साथ विवाद हो गया। जिस पर उसने पीआरवी पर बस में उसके साथ लूट होने और उसके रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए शिकायत कर दी। लूट की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने जब बस को रूकवाकर मामले की जांच की तो मामला झूठा पाया गया और किराए को लेकर विवाद का मामला सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने वाले विष्णु कुमार के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।







