जालौन क्षेत्र में पेट्रोल डीज़ल के लिए परेशान हो रहे उपभोक्ता,, संचालकों पर मनमानी का आरोप,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में पैट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है इसके बाद भी नगर के पैट्रोल पंपो पर उपभोक्ताओं को पैट्रोल नहीं मिल पा रहा है।उपभोक्ता पैट्रोल के लिए परेशान हो रहे और पैट्रोल पम्पों के चक्कर लगा रहे हैं।
नगर व आसपास संचालित पैट्रोल पम्प संचालक मनमानी कर रहे हैं। इस समय किसानों को डीजल की आवश्यकता है। खराब मौसम के चलते किसान फसलों की कटाई कराना चाह रहा है लेकिन उन्हें पर्याप्त डीजल न मिलने के कारण दिक्कत हो रही है। नगर व आसपास बुधवार से पैट्रोल की कमी बताकर पैट्रोल पम्प संचालक उपभोक्ताओं को पैट्रोल नहीं दे रहे हैं। उरई जालौन मार्ग भिटारा के पास संचालित इंडियन आयल के पैट्रोल पम्प पर एक सप्ताह से डीजल व पैट्रोल नही मिल पा रहा है। पम्प आपरेटर द्वारा डीजल, पेट्रोल न मिलने की बात कही जा रही है। कमोवेश यही हाल उरई जालौन मार्ग स्थित श्रीराम गार्डन के पास संचालित पैट्रोल पम्प पर भी रहा, जहां बुधवार को गिने चुने लोगों को ही पैट्रोल दिया गया। नगर व आसपास के पैट्रोल पम्पों पर लोगों को पैट्रोल मिलने दिक्कत हो रही है। आरोप है कि पैट्रोल पम्प संचालक रात के अंधेरे में थोक में बिक्री कर मुनाफा कमा रहे हैं। उपभोक्ता सोनू चौधरी , विकास नगायच, प्रखर श्रीवास्तव बताते हैं कि जब उन्हें इन दोनों पैट्रोल पम्पों पर पैट्रोल नही मिला तो लगा कि पैट्रोल की कमी है जिसके कारण उन्होंने दूसरे पैट्रोल पम्पों पर जाकर पैट्रोल भरवाया। बुधवार को उपभोक्ताओं को यहां पैट्रोल न मिलने के कारण उन्हें पैट्रोल पम्पों के चक्कर लगाना पड़ा। पैट्रोल पम्प संचालक पैट्रोल न होने तथा पैट्रोल की गाड़ी आने पर पैट्रोल देने की बात कहकर टहला रहे थे। जिससे नगर में पैट्रोल पर ही चर्चा होती नजर आई। की होने की चर्चा चल रही है। पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। वह पैट्रोल पम्प संचालक से बात करेंगे।