रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर के मोहल्ला खंडेराव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और लोगों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा केक काटकर एवं बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके विचारों को याद किया और “जय भीम” के नारों से माहौल गूंज उठा।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अंबिका प्रसाद (अध्यापक), डॉ. रमेश दोहरे, आसाराम, बालकराम, अनिल, बबलू, शैलेंद्र कुमार (मेंबर), समरजीत सिंह, गुड्डू, चंद्रशेखर, मुकेश दोहरे, राहुल कुमार, मनीष कुमार, विवेक कुमार, रोहित कुमार, अभय प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह, दुष्यंत सिंह चौधरी, प्रशांत सिंह, शिवम सिंह, अभय भास्कर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों को प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगर एवं आसपास के लोगों ने भाग लिया। आयोजन के माध्यम से सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रतीक है, जिनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं।





