युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला एक आरोपी अरेस्ट,,

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की विभूतिखंड थाना क्षेत्र की पुलिस ने गुरुवार को एक ऐसे शातिर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जिसने एक युवती को न केवल शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया बल्कि उसने अपने द्वारा किये घृणित काम का वीडियो भी बना लिया गया। पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
लखनऊ पुलिस कमिश्नर के मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार विभूतिखंड थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि चिनहट के हँसेमऊ का रहने वाले अजय यादव ने उसे शादी का झांसा देकर अपने भाइयों के साथ मिलकर न केवल उसके साथ यौन शोषण किया बल्कि उसने इस कुकृत्य का वीडियो व फोटो भी बना ली थी। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आज एक आरोपी अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Comment