(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर क्षेत्र में गांजा ले जा रहे युवक को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
छिरिया चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय को सूचना मिली कि सिकरीराजा के पास स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पुल के नजदीक एक संदिग्ध युवक कोई नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां थैला लेकर जा रहे बबलू नट निवासी ग्राम धंतौली को पकड़कर जब पूछतांछ की तो युवक हडबड़ा गया। पुलिस ने जब थैले की तलाशी ली तो पुलिस ने उसमें 1.250 किग्रा गांजा बरामद किया। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ई रिक्शा की टक्कर लगने से घायल हुए बुजुर्ग
Jalaun । ई रिक्शा चालक ने पैदल जा रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ई रिक्शा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी रविकांत गौतम ने पुलिस को बताया कि उनके पिता बीती 30 नवंबर को किसी काम के तहसील के पास गए थे। तहसील से काम निपटाकर जब जब वह पैदल वापस लौट रहे थे तभी पीछे से लापरवाही से ई रिक्शा चलाकर आ रहे अजय निवासी पुरानीहाट ने पिता को टक्कर मार दी। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई फिर मेडिक्ल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ई रिक्शा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।






