
Hathras news today। उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद से एक बहुत ही इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाथरस जनपद के हाथरस गेट थाना क्षेत्र में एक का वहसी दरिंदे युवक ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि वहशी द्वारा की गई इस हरकत से बुजुर्ग महिला घायल हो गई जिसे उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया है।
25 साल का है आरोपी वहसी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाथरस में 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ 25 साल के आरोपी ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। रिपोर्ट के अनुसार महिला का पड़ौसी युवक रात के अंधेरे में आया और महिला को दबोच लिया. प्रतिरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल किया गया. महिला से दरिंदगी करने के बाद आरोपी फरार हो गया. पीड़ित महिला गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडीकल कालेज में भर्ती है.पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
112 पर दी गई सूचना

इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना के संबंध में हाथरस पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया कि हाथरस गेट थाना क्षेत्र में डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना कैलाश नगर में एक वृद्ध महिला के साथ गलत काम किया गया है। सूचना पर थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस का कहना है कि नामजत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है दोनों पक्ष एक ही समुदाय से संबंधित है और पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।






