जालौन जिले के इस गांव में सम्पन्न हुआ विद्यालय का वार्षिकोत्सव,,वितरित हुए पुरस्कार

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन जिले के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय धंतौली में वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण समारोह एवं स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्र ने अभिभावकों से अपील की अपने बच्चों को नियमित एवं निर्धारित गणवेश में विद्यालय भेजें। कक्षा आठ पास कर चुके छात्रों को घर पर न रोकें बल्कि उनका अगली कक्षा में प्रवेश कराएं। ब्लॉक अध्यक्ष लालजी पाठक ने कहा कि छात्रों को उनके अभिभावक स्वयं भी समय दें शाम को उनके साथ कुछ समय बिताएं और उनकी दिन भर की गतिविधियों की जानकारी लें। अतिथियों द्वारा सेवानिवृत शिक्षक आनंद स्वरूप पाराशर को शॉल भेंट कर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। अंत में मेधावियों को शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मनित किया गया। साथ ही स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का संचालन मनीष समाधिया ने किया। इस मौके पर अभिलाष त्रिपाठी, अरविंद श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिंह, अमित गुप्ता, एआरपी बलवान पाल, सत्येंद्र मिश्रा, दीपेंद्र, शिव कुमार, आनंद स्वरूप पाराशर, राधा रमन, शैलेंद्र निरंजन, तरुण गुप्ता, राकेश निरंजन आदि रहे।