तापमान बढ़ने के साथ गर्म होने लगे बिजली उपकरण लोगों ने कही यह बात, की ये मांग

As the temperature increases, electrical appliances start getting hot. People said this and demanded this.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । गर्मी की शुरूआत में ही तापमान बढ़ने के साथ बिजली उपकरण गर्म होने लगे हैं। केबिल गर्म होने के कारण ट्रांसफार्मर के आसपास खुली पड़ी केविल में आग लग जाती है। जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
लोगों का कहना है कि वित्तीय वर्ष का आखिरी माह में बिजली विभाग बकाएदारों के खिलाफ अभियान चला रहा है। उपभोक्ताओं पर लगातार बिल जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। बिल जमा न होने पर कनेक्शन काटने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं विभाग अपनी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने का प्रयास नहीं कर रहा है। विभाग ट्रांसफार्मर के आसपास खुली पड़ी केबिल व आसपास खड़ी घास-फूस को हटाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। गर्मी के चलते आए दिन ट्रांसफार्मर की केबिल में स्पार्किंग के बाद आग लगने की घटनाएं हो रही है। कभी बालाजी मंदिर के पास के ट्रांसफार्मर में तो कभी कांजी हाउस के सामने के ट्रांसफार्मर तो कभी टाउन बिजलीघर के पास आग लगने की घटना घटती रहती है। इसके बाद भी बिजली विभाग इन घटनाओं को गम्भीरता से नहीं ले रहा है। अभी तापमान कुछ ही बढ़ा है तब ही यह हाल है। आगे तापमान और बढ़ना है। ऐसे में अगर विभाग ने ध्यान नहीं दिया तो बड़ी घटना घट सकती है। नगर के प्रदीप कुमार, दीपक सोनी, लल्लन श्रीवास्तव, प्रवीण शुक्ला ने मांग की है कि गर्मी बढ़ने से पूर्व नगर के विभिन्न स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मरों के आसपास लगी घास-फूस की सफाई कराई जाए और जमीन पर पड़ी या खुली पड़ी केबिल की मरम्मत कराकर उसे ठीक कराया जाए। जिससे किसी तरह की दुर्घटना को रोक जा सके।

किशोरी को भगा ले जाने का आरोप

जालौन। एक गांव की किशोरी को दूसरे गांव का युवक बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पीड़ित पिता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी के साथ दमां गांव का निवासी अमित उर्फ भूरे बात करता था। जब उन्हें जानकारी हुई तो उन्होंने बेटी को समझाया। जिसके बाद उसने बात करना बंद कर दिया। लेकिन अमित बराबर बात करने की कोशिश करता रहा। पिता का आरोप है कि बीती 15 मार्च को घर के सदस्य बाहर थे। घर पर बेटी अकेली थी। इसका पता अमित को चल गया। अमित ने इस दौरान बेटी को बहला फुसला लिया और उसे लेकर भाग गया। काफी तलाश करने के बाद भी दोनों का कहीं पता नहीं चला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

रंगों के पर्व होली के विज्ञापन पर विशेष छूट सम्पर्क : 9415795867,

Leave a Comment