(रिपोर्ट – संजय सिंह)

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
हमारे सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के आशियाना थाना प्रभारी अनिल पाण्डे ने बताया कि सेक्टर एच निवासी छात्रा आर्या अग्निहोत्री केकेसी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शनिवार रात उसने घर के प्रथम तल पर बने टीनशेड के कमरे में दरवाजा बंद कर एंगल से दुपट्टे के सहारे फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। छोटे भाई ने जब बहन को लटकते देखा तो चीख पुकार मचाने लगा। जिसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को मृतका के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका के पिता के मुताबिक परिवार में पत्नी, एक बेटा बउवा है।






