विश्व श्रमिक दिवस पर BDO ने किया श्रमिकों को सम्मानित,, दी योजनाओं की जानकारी

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में बुधवार को विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत एदलपुर में बीडीओ ने श्रमिकों के साथ सरकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की और उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान श्रमिकों को सम्मानित भी किया गया।
विश्व श्रमिक दिवस पर बुधवार को बीडीओ प्रशांत कुमार विकास खंड के ग्राम ऐदलपुर गांव में पहुंचे। गांव में मनरेगा के तहत चल रहे काम की साइट पर पहुंचे। जहां उन्होंने श्रमिकों से काम को लेकर चर्चा की साथ ही मजदूर दिवस के बारे में भी बताया। उन्होंने श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही श्रीमिकों के कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी श्रमिकों को देकर इस योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की। अंत मे उन्होंने श्रमिकों के साथ जलपान किया एवं मौजूद श्रमिकों को गमछा पहनाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर मेघा भारद्वाज ग्राम पंचायत अधिकारी, संजय रेजा तकनीकी सहायक, अनुरूद्व सिंह ग्राम रोजगार सेवक, अमित गुर्जर ग्राम प्रधान समेत गोविन्‍ददास, अंगूरी देवी, गजराज, विमला देवी, संजय, आरती, चेतराम, भगवानदास, श्रीकिशुन, रघुबीर, पुष्‍पा, कमलेश, सुकुरता, दीपक, पूनम, ग्‍याप्रसाद, संतो, जगजीवन आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment