Lucknow news : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को रंगों के त्योहार होली के पहले प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी के सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर हुए इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने 76 नई राजधानी व 39 साधारण सेवा की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान सीएम ने ऑनलाइन रिजर्वेशन व यात्री फी़डबैक एप्लीकेशन ऐप ‘यूपी-राही’ की भी लॉन्चिंग की। इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।

सीएम योगी ने कही ये बात
आज हुए इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि योगी यह आजादी का अमृत महोत्सव का पहला वर्ष है। और आगामी 25 वर्षों की यात्राओं को लेकर देश बढ़ने जा रहा है । इस प्रथम वर्ष में यूपी परिवहन निगम अपनी स्वर्णिम यात्रा को संजोए हुए नई शानदार यात्रा के लिए कार्य कर रहा है. 25 करोड़ जनता के सुगम व आसान यात्रा के लिए 50 वर्षों से जिस यात्रा को प्रारंभ किया गया, वह अपने साथ होली के पूर्व कुछ नई उपलब्धियों को जोड़ने जा रहा है।
Download our app on playstore for the latest news : uttampukarnews

सीएम योगी ने कहा कि परिवहन निगम अगर चाहे तो रेलवे एवं एयर कनेक्टिविटी से बेहतर सेवा दे सकता है 1 लाख गांवों को कुछ को परिवहन निगम एवं कुछ को पीपीपी मोड पर अनुबंधित बसें के माध्यम से उन गांव को परिवहन सेवाओं से आप जोड़ सकते हैं उस जगह पर 20 सीटर या 30 सीटर व से भेजिए उन्होंने कहा कि किसी भी यात्री के साथ चीटिंग नहीं होनी चाहिए। उसकी यात्रा सुगम और आसान होनी चाहिए। हर व्यक्ति अपने गांव से शहर की तरफ जा सके और शहर से गांव की तरफ भी वापस आ सके अगर गांव से उसे कोई सामान लेकर जाना है और मार्केट से सब्जी भी लेकर जानी है उसके लिए भी सेवा है तैयार रहना चाहिए।





