जालौन के इस गांव में शुरू हुई भागवत कथा, धूमधाम से निकली कलश यात्रा,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन क्षेत्रीय ग्राम माहिया खास स्थित रामजानकी मंदिर पर किया जा रहा है। साप्ताहिक धार्मिक आयोजन के पहले दिन गांव में धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्ति से ओतप्रोत होकर झूमे।
क्षेत्रीय ग्राम माहिया खास में रामजानकी मंदिर पर श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन मंदिर परिसर से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। एकत्रित महिलाओं ने विधि विधान से कलश में जल भरा और उन्होंने सिर पर कलश धारण कर यात्रा का शुभारंभ किया।

कथाव्यास पंडित सर्वेश दीक्षित महाराज की अगुवाई में कलश यात्रा गांव के शिव मंदिर, माता मंदिर, हनुमान मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों से होकर कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में बैंड बाजों पर बज रहे भक्ति गीतों की धुनों पर श्रद्धालु नाचते थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। कथा स्थल पर कथा व्यास ने श्रीमद्भागवत पुराण के महत्व के बारे में भक्तों को बताकर प्रतिदिन भागवत कथा का श्रवण करने की अपील की। इस मौके पर पारीक्षित आशा मन्ना सिंह सेंगर, मलखान सिंह, राजेंद्र सिंह, यतेंद्र सिंह, राकेश सिंह, देवेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, दीपेंद्र, बीटू, दीपू, सुंदर सिंह, दुर्गा प्रसाद, राहुल, करुणा सिंह, मंजू, अनीता, छवि, नीलम, सोनम आदि रहे।