जालौन में चल रही भागवत कथा में भागवताचार्य ने सुनाई यह कथा,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर के नाना महाराज मन्दिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का वर्णन हुआ। कथा व्यास पंडित प्रदीप तिवारी ने बताया कि महारास में पांच अध्याय हैं। उनमें गाए जाने वाले पंच गीत, भागवत के पंच प्राण हैं, जो भी ठाकुरजी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है, वह भव पार हो जाता है। उसे वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती हैं।
अयोध्या धाम छावनी के संत महंत नृत्यगोपाल दासजी के सानिध्य में संचालित नाना महाराज मंदिर में आयोजित भागवत कथा में छठवे दिन भगवताचार्य पंडित प्रदीप तिवारी ने भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, उद्धव-गोपी संवाद, द्वारका की स्थापना, रुक्मणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया। कहा कि आस्था और विश्वास से भगवत प्राप्ति आवश्यक हैं। भगवत प्राप्ति के लिए निश्चय और परिश्रम भी जरूरी हैं। भगवान श्रीकृष्ण रुक्मणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। कथा के दौरान भक्तिमय संगीत ने श्रोताओं को आनंद से परिपूर्ण किया। कहा कि जो भगवतप्रेमी कृष्ण-रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं, उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। इस मौके पर महंत विजयराम दास, राधारमण, पंडित श्रीराम दौहालिया, अरविंद गुप्ता बीनू आदि रहे।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105