रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा के पदाधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय कुठौंदा बुजुर्ग में बच्चों को निशुलक कॉपियां वितरित की हैं। कॉपी पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा के अध्यक्ष सुशील बाजपेयी, अशोक गुप्ता, डॉ. वेदप्रकाश शर्मा, डॉ बृजेंद्र दुबे, अरविंद बाजपेयी, अभिषेक गोस्वामी, दिनेश कुमार दीक्षित आदि कुठौंदा बुजुर्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे। जहां उन्होंने विद्यालय में उपस्थित बच्चों को हिंदी, अंगेजी और गणित विषय की कॉपियां निशुल्क वितरित कीं। भारत विकास परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को निशुल्क किताबें तो उपलब्ध करातीं हैं। लेकिन बच्चों के अभिभावकों को कॉपियां खुद ही खरीदनी पड़ती हैं। परिषद के पदाधिकारियों ने इस पर मंथन किया और तय किया भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा द्वारा परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को निशुल्क कॉपियां भी उपलब्ध कराई जाएं। इसी क्रम में परिषद के सदस्य सारंगपुर स्थित परिषदीय विद्यालयों में पहुंचे। जहां प्राथमिक विद्यालय में मौजूद 75 बच्चों को निशुल्क चार-चार कॉपियां वितरित कीं गई। वहीं, निशुल्क कॉपियों को पाकर विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के चेहरे खिल उठे।






