रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने बाइक सवार को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में उसका उपचार चल रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी दीपक कुमार सोमवार की दोपहर चुंगी नंबर चार के पास से से वापस अपने घर लौट रहे थे। जब वह चुंगी नंबर चार के पास स्थित पेट्रोल टैंक के करीब पहुंचे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने बेकाबू होकर उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दीपक बाइक से उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। में चुंगी नंबर चार के पास स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से निकल रहे राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।






