लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटे पड़े डम्पर से टकराकर बस में लगी आग,जिंदा जला चालक,,

आपकी अपनी मासिक पत्रिका

Firozabad news today ।उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद से होकर गुजर रहा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब सवारी से भरी एक बस ने आगे पलते पड़े डम्पर में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते बस में आग लग गई और स्टेरिंग में फंसने के कारण चालक की दर्दनाक मौत हो गई। अचानक लगी बस में आग के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सवारियों को बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि इस घटना में चालक की मौत हो गई जबकि कंडक्टर को भी चोट आई है जिसे ट्रामा सेंटर भेजा गया जबकि अन्य सवारियों को हल्की फुल्की चोटें आई है।

यह है मामला

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कानपुर से 30 सवारियों को लेकर एक बस गुरुग्राम जा रही थी बताया जा रहा है कि अभी बस लखनऊ एक्सप्रेस वे से होकर फिरोजाबाद जनपद के मटसेना थाना क्षेत्र अंतर्गत माइलस्टोन 46 किलोमीटर पर पहुंची थी तभी आगे पलटे पड़े डंपर से बस की टक्कर हो गई बताया जा रहा है कि अचानक हुई इस टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई और इससे बस का चालक कानपुर निवासी शंभू स्टेरिंग में फंस गया जिससे उसकी जलकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि कंडक्टर को भी चोट आने की बात सामने आ रही है जिसे ट्रामा सेंटर भिजवाया गया है । पुलिस का कहना है कि इस बस में सवार सवारियों को हल्की-फुल्की चोटें आई थी जिन्हें फर्स्ट एड देकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।