उरई जालौन फोरलेन के डिवाइडर पर उगी झाड़ियां,, लोगों ने की अधिकारियों से ये गुहार

Jalaun news today । उरई जालौन फोरलेन के दोनों ओर व डिवाइडर पर बारिश के मौसम में झांडिया सड़क तक आ गई हैं। जिससे सड़क का कुछ हिस्सा झाड़ियों से ढक गया है। कंटीली टहनियों के चलते सड़क के किनारे चलने वाले दो पहिया वाहनों के चालकों को वाहन चलाने में दिक्कत होती है। इसके अलावा ओवरटेक में भी दिक्कत होती है। वाहन चालकों ने सड़क तक आ गई झाड़ियों को कटवाने की मांग की है।
बारिश के मौसम में पेड़ पौधे ज्यादा तेजी से वृद्धि करते हैं। यही कारण है कि बारिश के मौसम में उरई जालौन फोर लेन के दोनों ओर एवं डिवाइडर पर झाड़ियों की भरमार है। इन कंटीली झाड़ियों ने सड़क का भी कुछ हिस्सा ढक लिया है। यही स्थिति जालौन औरैया मार्ग की भी है। इन दोनों फोर लेन पर कटीली झांडियों के कारण दो पहिया वाहन चालकों वाहन चलाने में काफी दिक्कत हो रही है। जहां दो पहिया वाहन चालक सड़क के बाई ओर किनारे पर चलते हैं। कंटीले झाडियों के चलते उन्हें अपने वाहन पहली लेन में लाने पड़ते हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इसके आलावा ओवरटेक के दौरान चार पहिया वाहन चालकों को बाई ओर आना पड़ता है। ऐसे में कटीले पेड़ों से उन्हें दिक्कत होती है। वहीं, दो पहिया वाहन इन कंटीली झाड़ियों से टकराकर चुटहिल हो जाते हैं। इसको लेकर वाहन चालक जावेद, विपुल दीक्षित, वैभव अग्रवाल, प्रमोद कुमार दहगुवां, रामकुमार अकोढ़ी दुबे आदि ने बताया कि कि सड़क के दोनों ओर तथा बीच में डिवाइडर पर दोनों ओर से निकली पेड़ों की टहनियों के कारण दो पहिया वाहन चलाने में दिक्कत होती है। जब महिला सवारी पीछे बैठी होती है तो साड़ी आदि के फंसने और कांटे चुभने की समस्या रहती हैं। राहगीरों ने झांडिया व कटीले पेड़ की टहनियों को कटवाने की मांग जिलाधिकारी से की है।

Leave a Comment