रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में मिलावटी खाद्य तेल के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत नगर में खाद्य विभाग की टीम ने दो स्थानों से तेल व रिफाइंड के नमूने लिए। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
नगर में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, महेश प्रसाद, कन्हैया लाल यादव आदि की टीम ने खाद्य तेलों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत नगर में दुकानों पर खाद्य तेल के नमूने लिए। टीम ने ज्वालागंज स्थित दो दुकानों ने तेल व रिफाइंड के नमूने लिए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नगर में दो दुकानों से तेल के नमूने लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।






