रद्द की गई सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की विधायिकी,,, विधानसभा अध्यक्ष ने की कार्यवाही,,,

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की आज विधानसभा की सदस्यता को रद्द कर दिया गया है। यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने रामपुर कोर्ट से आदेश मिलने के बाद यह कार्रवाई की है। बता दे आपको बीते कल ही रामपुर कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान रामपुर के तत्कालीन डीएम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हेट स्पीच देने के आरोप में दोषी करार दिया था और इसी मामले में उन को 3 साल की सजा भी दी गई थी। कोर्ट ने उन पर ₹25000 का जुर्माना भी लगाया था हालांकि बाद में उनको पच्चीस हजार के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज रामपुर कोर्ट से उनकी सजा का आदेश विधानसभा पहुंच गया है इस आधार पर उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की विधानसभा की सदस्यता को रद्द कर दिया है। आज विधानसभा अध्यक्ष द्वारा की गई इस कार्रवाई से रामपुर विधानसभा की सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है और अब यहाँ पर छह माह के अंदर उपचुनाव होंगे।

Leave a Comment