जालौन में नवविवाहिता की मौत का मामला : मृतका के परिजनों ने दर्ज कराया ससुरालियों पर दहेज हत्या का मामला,,

Case of death of newly married woman in Jalaun: The family of the deceased filed a case of dowry death against her in-laws.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन कोतवाली क्षेत्र में लगभग छह माह पूर्व हुई शादी के बाद बीती 28 नवंबर की रात हुई विवाहिता की मौत के मामले में पिता ने ससुरालियों पर दहेज मांगने और न देने पर बेटी का हत्या का आरापे लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा निवासी अर्जित सिंह की शादी लगभग छह माह पूर्व मई माह में चमरउवा निवासी रिषिका (25) के साथ हुई थी। बीती 28 नवंबर की रात रिषिका की मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार रिषिका कुछ दिनों से बीमार चल रही थी और 29 नवंबर की सुबह मृत अवस्था में मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। उक्त मामले में मृतका के पिता महेंद्र गुर्जर निवासी ग्राम चमरउवा थाना कैलिया ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी रिषिका की शादी लगभग छह माह पूर्व की थी। शादी के बाद से ही पति अर्जित, ससुर उदयभान, सास बबली व ननद अराजू अतिरिक्त दहेज के रूप में चार तोला सोना और बुलेट बाइक की मांग कर रहे थे। शादी के बाद वह उनकी अतिरिक्त दहेज की मांग को पूरा नहीं कर सके। जिसके चलते सुसराल के लोग मिलकर बेटी के साथ मारपीट करते थे। जिसकी शिकायत बेटी ने उनसे भी की थी। लेकिन उन्होंने समझाया था कि समय के साथ ठीक हो जाएगा। उन्हें क्या पता था कि ससुराल के लोग मिलकर उनकी बेटी की जान ही ले लेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि 28 नवंबर को ससुराल के लोगों ने दहेज का लेकर बेटी के साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस बाबत कोतवाल विमलेश कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।

Leave a Comment