रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में पिछले माह पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद श्रीराम पाल के भतीजे का शव बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास स्थित खेत में नीम के नीचे पेड़ मिला था। मृतक की पत्नी ने पति की षड्यंत्र के तहत हत्या करने का आरोप लगाते हुए सीओ को शिकायती पत्र देकर जांच कराकर कार्रवाही की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोनई परवई निवासी आठ माह की गर्भवती स्नेहलता पत्नी जयसिह पाल ने सीओ अजय कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीती छह जून को सुबह करीब नौ बजे ग्राम सींगपुरा निवासी एक व्यक्ति ने पति जयसिंह को फोन कर बुलाया था। दोपहर तक वापस न आने पर तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। सात जून को थाना कोतवाली में सूचना दी गई। उसी दिन जय सिंह का शव बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास बंगरा मार्ग पेट्रोल पंप के पीछे नीम के पेड़ के पास मिला। शव का पोस्टमार्टम हो चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने आशंका जताई कि पति की सुनियोजित तरीके से हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। ससुरालीजनों की पैरवी से असंतुष्ट होकर वह 29 जून को मायके आ गई। उसने बताया कि 26 जून को एक नंबर से फोन कर मृतक पति के मोबाइल का स्क्रीन लॉक पैटर्न पूछा गया, जिससे सबूत नष्ट करने की आशंका है। पीड़िता ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और बच्चों के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है।







