CDO जालौन ने किया क्षेत्र पंचायत कार्यालय का निरीक्षण, गौशाला की स्थिति की भी ली जानकारी, जारी किए निर्देश

CDO Jalaun inspected the area Panchayat office, also took information about the condition of the cow shed, issued instructions

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन जनपद के मुख्य विकास अधिकारी ने क्षेत्र पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी पटलो का निरीक्षण कर पीएम व सीएम आवासों को शीघ्र पूरा करने व गोशाला की स्थिति की जानकारी ली।
सीडीओ भीमजी उपाध्याय ने गुरुवार को क्षेत्र पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। कार्यालय की साफ-सफाई व दस्तावेजों के रख रखाव से वह संतुष्ट नजर आए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने राज्य वित्त व मनरेगा के पटलों को देखा और लिपिक रामशंकर को रजिस्टर दुरूस्त रखने एवं समय समय पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। आवासों की जानकारी के लिए पटल प्रभारी कुलदीप से पूछताछ की। जिसमें बताया गया कि मुख्यमंत्री आवास में 178 व प्रधानमंत्री आवास दो बने हैं। इन आवासों में शेष काम को उन्होंने 30 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यालय में आने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए लिपिक कुलदीप से पूछताछ की रजिस्टर देखे। स्थापना पटल पर कर्मचारियों की सर्विस बुक व जीपीएफ डायरी देखी और उन्हें अपडेट करने के निर्देश दिए। एडीओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक सप्ताह में वह जिस गांव में जाते हैं। उसकी एक डायरी तैयार करें और भ्रमण की जानकारी उसमें लिखें। इस डायरी को बीडीओ को चैक कराएं। एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार से समुदायिक शौचालयों के संचालन की जानकारी ली साथ ही सख्त निर्देश दिए कि सामुदायिक शौचालयों का संचालन स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों द्वारा ही कराया जाए और उन्हें समय से मानदेय उपलब्ध कराया जाए। लंबित पेंशन के फार्मों का सत्यापन कराकर आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्रधान व सचिवों के साथ बातचीत कर गोशालाओं का जिम्मेदारी से संचालन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर बीडीओ प्रशांत कुमार, एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment