कोरोना की चपेट में आये हिमांचल प्रदेश के सीएम सुक्खू,,

कोरोना वायरस का देश में असर तो जरूर बहुत कम हो गया है मगर अभी यह पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम सुक्खू की कोरोना रिपोर्ट रविवार की शाम को पॉजिटिव पाई गई है। और उन्हें अब तीन दिनों के लिए क्वारंटाइन पीरियड में रहना होगा।

Download our app on playstore : uttampukarnews

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिमांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू को गले में खराश थी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार हो गए है। रविवार की शाम को सुक्खू की कोरोना वायरस रिपोर्ट सकारात्मक पाई गई थी। बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू अभी दिल्ली में है। मगर उन्हें सोमवार को ही हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होना था। हालांकि अब वो हिमाचल नहीं जाएंगे और तीन दिनों तक हिमाचल भवन में क्वारंटाइन में रहेंगे।

Leave a Comment