(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today ।जालौन सीओ सर्किल क्षेत्र में महापुरूषों की मूर्तियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे लगवाने की प्रकिया शुरू कर दी गई है।
सीओ रामसिंह ने बताया कि सीओ सर्किल क्षेत्र में 47 स्थानों पर महापुरूषों की प्रतिमाएं स्थापित हैं। इन प्रतिमाओं से कभी कभार अराजक तत्व छेड़छाड़ कर देते हैं। ऐसे में शासन के निर्देश पर प्रतिमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। जिसमें सर्किल क्षेत्र में स्थापित सभी महापुरूषों की प्रतिमाओं के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। पहले चरण में जिन स्थानों पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित हैं, उन सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरों को लगवाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

सर्किल क्षेत्र के गांवों में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। इन कैमरों की निगरानी पुलिस विभाग व ग्राम पंचायत स्तर पर होगी। यदि कैमरों को लेकर कहीं कोई समस्या आती है, तो प्रधान तत्काल सूचित करेंगे। ताकि कैमरों को दुरूस्त कराया जा सके। सीसीटीवी कैमरों के लगने के बाद संदिग्धों पर नजर रखी जा सकेगी और महापुरूषों की मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ भी नहीं हो सकेगी।






