रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में खटीक समाज की धर्मशाला को जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति द्वारा आम रास्ते पर अवैध रूप से कब्जा कर पक्का निर्माण कराया जा रहा है। रोकने पर झगड़े पर आमादा है। मोहल्ले के लोगों ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कर निर्माण कार्य रूकवाने और आम रास्ते को खाली कराने की मांग की है।
मोहल्ला खटीकान निवासी सुनील कुमार, मनोज, संजीव कुमार, गुड्डू, विशाल, पंकज, मंगल, संतराम, श्रीराम, बृजबिहारी, अजय, विजय, शारदा प्रसाद, गंगाराम, रघुवीर, ओमप्रकाश आदि ने बताया कि उनके मोहल्ले में खटीक समाज की धर्मशाला स्थित है। इस धर्मशाला को जाने के लिए 15 फीट का आम रास्ता है। इस आम रास्ते पर मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। अब वह इस रास्ते पर पक्का निर्माण कर रहे हैं। पक्का निर्माण किए जाने से रास्ता संकरी हो जाएगी और आने जाने में परेशान होना पड़ेगा। वाहन आदि भी निकालने में दिक्कत होगी। जब संबंधित व्यक्ति को अवैध कब्जे से रोका गया तो वह लड़ाई, झगड़े पर आमादा हो गया। मोहल्ले के लोगों ने मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कराकर निर्माण कार्य रूकवाने और रास्ते से अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की है।
आपस में भिड़े दो भाई, हुई पत्थरबाजी,पुलिस ने की दोनों पर कार्यवाही
जालौन। आपस में झगड़ा कर रहे भाइयों के बीच पत्थरबाजी होने लगी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोशियाना निवासी अनुराग और शिवम सगे भाई हैं। दोनों भाइयों के बीच अक्सर विवाद होता रहता है। रविवार की सुबह किसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद होने लगा। विवाद बढ़ता हुआ गाली, गलौज व मारपीट तक पहुंच गया। मोहल्ले के लोगों ने समझाने का प्रयास किया। न मानने पर उन्होंने यूपी 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों एक दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। जिसके बाद पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई जहां उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।







