जालौन क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई संविधान शिल्पी की जयंती,,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के 135वें जन्मदिवस पर जगह जगह कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. अंबेडकर को याद किया गया। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से उनके विचारों पर चलने की प्रेरणा ली गई।
नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा व चेयरपर्सन नेहा पुनीत मित्तल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। इस दौरान डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। मोहल्ला हरीपुरा में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में पूर्व विधान परिषद सदस्य तिलकचंद्र अहिरवार ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। उन्होंने दलित शोषित समाज के उत्थान के लिए महान कार्य किए। सरस्वती शिशु मंदिर में आरएसएस के स्वयंसेवकों ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। सिकरीराजा में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर ब्लॉक प्रमुख रामाराजा निरंजन ने माल्यार्पण किया। महात्मा ज्योतिराव फूले समग्र फाउंडेशन के अध्यक्ष चंद्रभान कुशवाहा के आवास डॉ. अबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इसके अलावा मोहल्ला दलालनपुरा, हरीपुरा, रिनियां, भदवां, उदोतपुरा, खनुआं, कैंथ, कुंवरपुरा आदि गांवों में भी अंबेडकर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. अंबेडकर को याद किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, संजू खत्री, गुलाब सिंह जाटव, राजीव मोहन मिश्रा, सपा नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी, थोपन यादव, सुरेशराव डेंगरे, अभय सिंह राजावत, बृजमोहन कुशवाहा, मलखान दोहरे, सोमिल याज्ञिक, नफीस सिद्दीकी, विनय श्रीवास्तव, जाकिर सिद्दीकी, इमरान अंसारी, अमित कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, लल्लूराम, चंद्रशेखर एड., शिवकुमार, महेंद्र सिंह कुशवाहा, रामबहादुर जाटव, नरेश सोनी, शानू राईन, इकबाल मंसूरी, विनय निगम, आनंद कुशवाहा, राजनारायण वर्मा आदि मौजूद रहे।

इस मुहल्ले में नियमित सफाई न होने का आरोप

जालौन। मोहल्ला फर्दनवीस में तैनात सफाई कर्मचारी द्वारा नियमित सफाई न किए जाने से मोहल्लावासी ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराने की मांग की है।
नगर के मोहल्ला फर्दनवीस निवासी देवीदयाल वर्मा ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि उनके मोहल्ले में पूर्व में नगर पालिका द्वारा जो सफाईकर्मी नियुक्त किया गया था, वह नियमित सफाई करता था। लेकिन कुछ समय पूर्व नगर पालिका द्वारा उस सफाईकर्मी को हटाकर दूसरे सफाई कर्मचारी की नियुक्ति कर दी गई है। आरोप लगाया कि दूसरा सफाई कर्मचारी मोहल्ले में नियमित सफाई नहीं करता है। जिसके चलते मोहल्ले में गंदगी बनी रहती है। उन्होंने मांग की है कि मोहल्ले की सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराई जाए।