लखनऊ में आयोजित हुआ सतत चिकित्सा कार्यक्रम,, इस मुद्दे पर हुई चर्चा,,

Lucknow news today। यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (IIHP) लखनऊ एससीआर के तत्वाधान में एक सतत् चिकित्सा कार्यक्रम का आयोजन डॉ हैनेमैन एवं डॉ के जी सक्सेना के माल्यार्पण दीप प्रज्वलन के साथ किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश आइएचपी शाखा के अध्यक्ष डॉ ओ पी श्रीवास्तव , सचिव डॉ अंबुज शुक्ला एवं कोषाध्यक्ष डॉ पी के मौर्य एवं जी सी होमोयोपैथिक मेडिकल कॉलेज के एम डी ओंकार यादव और प्रिंसिपल डॉ ऐजाज ए सुलेमानी उपस्थिति रहे ।

कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत आई आई एच पी लखनऊ एससीआर के अध्यक्ष प्रोफ़ डॉ रेणु महेंद्र ने आई आई एच पी एवं डॉ के जी सक्सेना के योगदान के साथ किया । इसी क्रम में उत्तर प्रदेश शाखा के अध्यक्ष डॉ ओ पी श्रीवास्तव ने आई आई एच पी के भविष्य में होने वाले कार्यक्रम पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। सीएमई में मुख्य वक्ता डॉ तृप्ति गुप्ता , डॉ रचना एवं डॉ सुगंधा ने इंटिग्रेटिव होमोयोपैथिक एप्रोच ऑन ज्ञानकोलॉजिकल डिसऑर्डर पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए । तत्पश्चात कॉलेज के छात्रों के साथ प्रतियोगिता का आयोजन कर पुरस्कार प्रदान किए गए ।


कार्यक्रम के धन्यवाद ज्ञापन सचिव डॉ अविनाश श्रीवास्तव ने किया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष डॉ अमित श्रीवास्तव का अभूतपूर्व योगदान रहा ।
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने संकल्प लिया होम्योपैथी को जन-जन तक पहुँचाने और 2027 के राष्ट्रीय अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने के लिए संस्था निरंतर प्रयासरत रहेगी।
सीएमई में डॉ एस पी यादव , डॉ पंकज श्रीवास्तव, डॉ ममता पंकज , डॉ सुनील कुमार , डॉ आदर्श , डॉ आयुषी , डॉ रश्मित कौर , डॉ वी बी सिंह, डॉ अभिषेक एवं डॉ के सी शर्मा आदि लोग मौजूद रहे । एसबीएल एवं आर ई पी एल कंपनी ने अपने कंपनी ने भी सहयोग प्रदान किया।