भाजपा सुशासन विभाग व समन्वय समिति के संयोजक सूर्य कुमार शुक्ला ने मीडिया से कही यह बात,,

Convenor of BJP Good Governance Department and Coordination Committee, Surya Kumar Shukla told this to the media,

अन्य राजनीतिक दलों की तुलना में भाजपा बेहतरःसूयर्कुमार शुक्ला

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Orai / jalaun news today । पूर्व महानिदेशक पुलिस एवं प्रदेश संयोजक सुशासन विभाग भाजपा डॉ. सूयर्कुमार शुक्ला ने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों की तुलना में भाजपा बेहतर पार्टी है यह परिवार की पार्टी नहीं है अन्य राजनीतिक दलों में परिवारवाद ही छाया हुआ है। यही एक पार्टी ऐसी है जो देश को मजबूत करने का काम कर रही है। श्री शुक्ला सुशासन विभाग की मीटिंग में शामिल होने के लिए नगर से गुजर रहे थे इस दौरान उन्होंने नगर के मोहल्ला राजेंद्र नगर स्थित पूर्व एक्साइज कमिश्नर शंभू दयाल के आवास सहज में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कही।
सुशासन विभाग एवं समन्वय समिति के प्रदेश संयोजक डॉ. सूयर्कुमार शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2018 में आईपीएस से सेवानिवृत्ति उपरांत उन्हें थोड़े समय बाद सुशासन विभाग का प्रदेश सचिव बनाया गया है सुशासन विभाग देश में समाज के लोगों के लिए अच्छी जिम्मेदारियां निभाने और सरकार की गलतियों को बता कर ठीक करने की दिशा में अपनी भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि सुशासन विभाग की जिम्मेदारी देश और प्रदेश मैं संचालित उपयोगी लाभकारी योजनाओं का अध्ययन करना और पार्टी और सरकार को पहुंचना है पार्टी और सरकार के बीच समन्वय का कार्य करना भी उनका उद्देश्य है ताकि भारत सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ जनता को मिलना सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की सरकार ने चीनी सामान पर रोक लगाकर स्वदेशी पर जोर दिया है यही एक पार्टी है जो देश को मजबूत करने का काम कर रही है राष्ट्रवाद को मजबूत करने वाली एकमात्र पार्टी भाजपा ही है देश की अथर्व्यवस्था को भी भाजपा के कायर्काल में जो मजबूती मिली वह भी काम आश्चयर्जनक बात नहीं है देश और दुनिया ने इस बात को गहराई से महसूस किया है आज देश दुनिया की चौथी आर्थिक व्यवस्था बन गया है और बहुत जल्दी ही विश्व गुरू बनने का सपना भी पूरा होगा। श्री शुक्ल ने यह भी कहा कि आर्थिक मजबूती के साथ-साथ स्वावलंबन की दिशा में कई लाभकारी योजनाओं के सकारात्मक परिणाम हासिल हुए हैं तकनीकी से देश की अधिकांश जनता को जोड़ दिया गया है आतंकवाद पर भी सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं यूपी में दंगे खत्म हो गए है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में ग्राम पंचायत स्तर पर लोक अदालत बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। वार्ता के दौरान पूर्व कमिश्नर एक्साइज शंभू दयाल शिक्षक नेता अशोक राठौर, श्रीकांत शर्मा और रमाकांत मौजूद रहे।

Leave a Comment