जालौन के इस प्राथमिक विद्यालय में हुआ कॉपियों का वितरण,,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा और हर्षदान फाउंडेशन के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालयों के 100 छात्रों को चार चार कॉपियां निशुल्क वितरित की गईं।
प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा और प्राथमिक विद्यालय कैंथ में आयोजित कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के शाखा अध्यक्ष सुशील बाजपेयी एवं निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि बच्चे जो इस उम्र में जो ज्ञान सीखते हैं वह उम्र भर चलता है। बच्चों के भविष्य की नींच इसी उम्र में शुरू होती है। इसलिए उन्हें अच्छे से अच्छा ज्ञान दिलाना आवश्यक है। भारत विकास परिषद और हर्षदान फाउंडेशन उन्हीं सपनों को उड़ान दे रहा है। सभी बच्चों को चार-चार कॉपियां देकर उनके सपनों को पंख देने का प्रयास है। ताकि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को संसाधनों की कमी महसूस न हो। इस दौरान दोनों विद्यालयों में 100 बच्चों को निशुल्क चार-चार कॉपियों का वितरण किया गया। इस मौके पर अशोक गुप्ता, अरविंद बाजपेयी, देवेंद्र कुमार, अभिषेक गोस्वामी, प्रधानाचाध्यापक विपिन उपाध्याय आदि रहे।

40 बच्चों को मिली कॉपी

जालौन के  प्राइमरी स्कूल कैथ में ४० बच्चों को ४-४ कॉपी भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा द्वारा वितरित की गई । इस अवसर पर  सुशील कुमार बाजपेयी डॉ वेद प्रकाश शर्मा  अशोक कुमार गुप्ता  अरविंद कुमार बाजपेयी  अभिषेक कुमार गोस्वामी तथा विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।