ट्रांसफार्मर में आये करेंट की चपेट में आने से गाय की मौत,,हिंदूवादी संगठनों ने किया धरना प्रदर्शन,, की ये मांग

Cow dies due to electrocution in transformer, Hindu organizations protest, demand this

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर में मंगलवार को एक गाय चरते हुए खुले में रखे ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गई और ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से लगे करंट से गाय की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। अधिकारियों के पहुंचने और आश्वासन के बाद वह धरने से उठे। अधिकारियों ने गाय का पोस्टमार्टम कराकर उसको दफन करा दिया।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह मोहल्ला सहावनाका में एक गाय चरते हुए सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गई। ट्रांसफार्मर के पास पहुंचने पर गाय खुले में रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गई। ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से गाय को करंट लग गया और गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। करंट लगने से हुई गाय की मौत की जानकारी मिलने पर विहिप नगर अध्यक्ष अनुराग तिवारी, बजरंग दल नगर संयोजक मानवेंद्र परिहार, आशीष द्विवेदी गौरक्षा प्रमुख, अंशू गौतम, सुलखान यादव, दीपेंद्र राठौर, प्रेम राठौर आदि मौके पर पहुंच गए और बिजली विभाग पर खुले में ट्रांसफार्मर रखने से गाय की मौत होने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा धरने पर बैठे होने की जानकारी मिलते ही सीओ रामसिंह, कोतवाल विमलेश कुमार, एसडीओ कौशलेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। जहां एसडीएम ने ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा जाली लगवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद कार्यकर्ता धरने से उठे। इस दौरान पशु चिकित्सक को बुलाकर मृत गाय का पोस्टमॉर्टम कराया गया और जमीन में गड्ढा खुदवाकर गाय को उसमें दफन कराया गया।

Contact for Advertisement ; 9415795867

Leave a Comment