(Bne)
लखनऊ :उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में शुक्रवार को पराग डेयरी लखनऊ की नवीन दुग्धशाला परिसर में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर गो पूजन दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम अध्यक्ष दुग्ध संघ लखनऊ संतोष नारायण वर्मा व महाप्रबंधक डॉ मोहन स्वरूप ने गाय की मूर्ति पर तिलक लगाकर आरती व पूजन किया। इस अवसर पर कारखाना प्रबंधक कमल किशोर प्रभारी अभियंत्रण अमित यादव प्रभारी उपार्जन नीलेश प्रभारी प्रशासन डीपी सिंह, प्रभारी समय कार्यालय विष्णु सिंह, प्रभारी यातायात अबरार हुसैन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। अध्यक्ष संतोष नारायण वर्मा ने जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सभी दुग्ध उत्पादक किसानों के सुख समृद्धि तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। महाप्रबंधक डॉ मोहन स्वरूप ने सभी दूध उत्पादक किसानों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। शासन द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में दुग्ध संघ लखनऊ के सभी परिक्षेत्र लखीमपुर खीरी सीतापुर हरदोई रायबरेली उन्नाव जनपदों के दुग्ध समितियों में भी गो पूजन दिवस का आयोजन किया गया था।




