रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jslaun news today । भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) माकपा माले के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर किसानों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने और कर्ज माफ किए जाने की मांग की है।
भाकपा माले नगर प्रभारी मुकेश वर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता आशाराम, कांशीराम, रमेश चंद्र, फूल सिहं, शिवबालक, राजीव कुशवाहा, रायसिंह, मुकेश मौर्य ने बुधवार को राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम हेमंत पटेल को सौंपकर राज्यपाल से मांग की है कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए और किसानों का कर्ज माफ किया जाए, बढ़े हुए बिजली के बिल माफ किए जाएं और प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाना बंद कराया जाए। देवनगर चौराहे से फुटकर सब्जी मंडी तक अतिक्रमण के लगने वाले जाम की समस्या का समाधान, नगर पालिका परिषद द्वारा बढ़ाए गए गृहकर को समाप्त किया जाए। इसके अलावा गैस सिलेंडर की कीमत कम की जाए एवं होमडिलीवरी सुनिश्चित की जाए। मोहल्ला फर्दनवीस में कुछ लोगों द्वारा महिला के साथ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।





