
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । बुढ़वा मंगल के मौके पर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में स्थित भगवान श्रीराम भक्त हनुमानजी के मंदिर में भक्तों की सुबह से तांता लगा रहा है और प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों भक्तों ने मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए व आशीर्वाद लिया सुख समृद्धि की प्रार्थना की।

भगवान श्रीराम के अन्नय भक्त श्रीहनुमानजी के मंदिर श्रीवीर बालाजी मंदिर, फाटक वाले हनुमान मंदिर, पतंगेश्वर मंदिर, इक्कीस फुट के हनुमानजी, बालाजी हनुमंत साधना मंदिर, संकट मोचन मंदिर, कोतवाली के सामने काली माता मंदिर के पीछे हनुमान मंदिर, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर लोहा पीटा के पास, कुटिया वाले मंदिर, बस स्टैंड के पीछे स्थिति हनुमानजी मंदिर, अकोढ़ी में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, कामांक्षा देवी मंदिर परिसर में स्थापित हनुमान मंदिर में बुढ़वा मंगल के पर्व पर विशेष रूप से भगवान का श्रृंगार किया गया और पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। यह क्रम पूरे दिन चलता रहा। भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर सिंदूर (चोला) चढ़ा कर तथा चना, गुड़, पुआ, लड्डू तथा मिष्ठान व फल चढ़ाकर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। घी और चमेली के तेल के साथ धूप बत्ती व अगरबत्ती से आरती उतारी। हनुमान साधना धाम नहर कोठी, श्रीवीर हनुमान बाला जी महाराज मंदिर, बिरिया खेड़ा हनुमानजी मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भक्तों ने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
सुंदरकांड का हुआ पाठ, लोगों ने लिया भंडारे का प्रसाद

जालौन। बुढ़वा मंगल के पर्व पर मंदिरों में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के पाठ संपन्न हुए। नगर में जगह जगह प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित हुए। बाजार बैठंगज में फाटक वाले हनुमान जी मंदिर में हवन पूजन के बाद पुराना अस्पताल मैदान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 10 हजार लोगों ने भंडारे का प्रसाद चखा। दोपहर में शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा। उदोतपुरा स्थित हनुमान मंदिर पर संुदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। देवनगर चौराहे पर भी प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में राजू छोले, नरेंद्र सिंह चौहान, रामकिंकर गुर्जर, श्यामजी गुप्ता, कौशल किशोर गुप्ता, अनिल कुमार, अजीत श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह, दिनेश सोनी, दीपू चतुर्वेदी, कौशल तिवारी, कमलेश सोनी, मुकेश सोनी, घनश्याम, राजू अग्रवाल, गजेंद्र सिंह, सुमित तिवारी, अतुल सोनी, धीरू साहू आदि ने सहयोग किया।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




