जालौन क्षेत्र के इस गांव में हुआ दंगल एवं अन्य प्रतियोगिताओ का आयोजन

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र के उदोतपुरा गांव में रक्षाबंधन के बाद बच्चों के बीच दंगल प्रतियोगिता समेत एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रक्षाबंधन के बाद ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा में बच्चों के बीच दंगल और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सतीश शिवहरे और सौरभ चौहान के नेतृत्व में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में बच्चों ने अखाड़े में दांव पेंच आजमाएं। जिनका उपस्थ्ति लोगों ने जमकर आनंद लिया। इसके अलावा उनके बीच कबड्डी, खो-खो आदि खेल भी हुए। इन खेलों में बच्चों ने जमकर प्रतिभाग किया। इस दौरान सतीश शिवहरे ने कहा कि आज बच्चे अधिकांश मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। इस प्रकार की खेल गतिविधयों में बच्चों का स्वास्थ्य सही रहता है और उनके बीच प्रतियोगिता की भावना विकसित होती है। सौरभ चौहान ने कहा कि बच्चों के लिए इस प्रकार के आउटडोर गेज आयोजित होना चाहिए। ताकि उनमें उत्साह बना रहे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों की ओर से बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें ज्यामेट्री बॉक्स, रजिस्टर, पानी की बोतल, टिफिन, पेन आदि वितरित किए गए। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह, विनय, रमेश, जितेंद्र, राकेश आदि मौजूद रहे।