असमय हुई वारिश से खराब हुई फसलों का उचित मुआवजा दिलाये जाने की मांग

Jalaun news today । असमय हुई बारिश से खराब हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग किसानों ने तहसीलदार से की है।
कुठौदा बुर्जुग निवासी किसान गजेंद्र सिंह सेंगर, राम सिंह, पंकज, सत्येंद्र आदि ने तहसीलदार को मांगपत्र देते हुए बताया की इस वर्ष असमय हुई बारिश से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। नुकसान का सर्वे भी कराया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सर्वे सही नहीं हुआ है। जिससे किसान मुआवजा पाने से वंचित हैं। क्षेत्र में गेंहू की फसल के साथ मसूर, मटर, चना, सरसों आदि की फसलों का काफी अधिक नुकसान हुआ है। जबकि सर्वे में यह नुकसान काफी कम दिखाया गया है। जिसके चलते किसानों को हुई अर्थिक क्षति का मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। जबकि फसलों का नुकसान होने से किसान आर्थिक रूप से काफी परेशान हैं। किसानों ने तहसीलदार से फसलों के हुए नुकसान का सर्वे दोबारा से कराकर उन्हें आर्थिक क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग की है। ताकि किसानों को हुए नुकसान की भरपाई हो सके।

Leave a Comment