जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर यह महत्वपूर्ण मशीन लगवाने की मांग,

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डायलिसिस मशीन लगाए जाने की मांग ग्रामीण ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।
कुठौदा बुजुर्ग निवासी ग्रामीण गजेंद्र सिंह सेंगर ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मांग करते हुए लिखा कि नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन 500 से लेकर 800 तक मरीज अपना इलाज कराने आते हैं। ग्रामीण अंचल मेंमाधवगढ़, बंगरा, रामपुरा कुठौद, रेढ़र, नावली, शंकरपुर आदि दूर-दराज गांव के लोग भी इलाज कराने के लिए प्रतिदिन सीएचसी आते हैं। सीएचसी में डायलिसिस की सुविधा न होने से मरीजों को परेशान होना पड़ता है। क्षेत्र में सैंकड़ों की संख्या में ऐसे मरीज हैं जिन्हें डायलिसिस की आवश्यकता पड़ती है। उन्हें डायलिसिस के लिए बाहर जाना पड़ता है। इसमें उनका हजारों रुपये आने जाने में ही खर्च हो जाता है। ऐसे में डायलिसिस कराने में ही परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच जाता है। यदि सीएचसी में डायलिसिस की सुविधा शुरू करा दी जाती है तो मरीजों को निश्चित तौर पर इसका लाभ मिलेगा। लिखा कि पूर्व में उनकी इस मांग पर सीएमओ ने उन्हें लिखित रूप से अवगत कराया था कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन व कोंच में डायलिसिस मशीन की स्थापना के लिए जिले के प्रभारी मंत्री संजय गंगवार को अवगत कराया गया है। साथ ही इस आशय का पत्र महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं को भी भेजा गया है। परंतु अभी तक डायलिसिस यूनिट की स्थापना नहीं हुई है। उन्होंने सीएचसी में शीघ्र ही डसलिसिस यूनिट की स्थापना कराने की मांग की है ताकि इस क्षेत्र के मरीजों को इस सुविधा का लाभ मिल सके।