जालौन के इस मंदिर में चल रही भागवत कथा में भक्तों ने सुनी ये कथा,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर के बैठगंज में स्थित नाना महाराज मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास पंडित प्रदीप तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। करते हुए भागवताचार्य प्रदीप तिवारी ने कहा कि
अयोध्या धाम छावनी के संत महंत नृत्यगोपाल दासजी महाराज के सानिध्य मे संचालित नानाजी महाराज मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ का साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजन चल रहा है। पांचवें दिन की कथा सुनाते हुए भगवताचार्य पंडित प्रदीप तिवारी ने गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए बताया की सात कोस लंबे चौड़े कालिकाल के देवता गोवर्धननाथ को सात वर्ष के कन्हैया ने अपनी सबसे छोटी उंगली में सात दिन और रात रखा। भगवान ने गोवर्धन पर्वत को धारण कर इंद्रदेव का अभिमान तोड़ा। इसलिए जीव को कभी भी अभिमान नहीं करना चाहिए और कर्म करते रहना चाहिए। जैसा कर्म करोगे तो फल भी वैसा ही मिलेगा। इसीलिए भगवान ने भी कर्म को प्रधान बताते हुए कहा कर्म करना जीव का धर्म है और फल देना उनका काम है।इस मौके पर महंत विजय रामदासजी, पुजारी राधारमण, श्रीराम दौहालिया, अरुण मिश्रा, नीशू पाठक, हिम्मत सिंह, अरविंद गुप्ता बीनू, महेंद्र सिंह, राजू पुरवार, बंटे सोनी आदि रहे।