जालौन के इस गांव में चल रही भागवत कथा में भक्तों ने सुनी यह कथा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के ग्राम महिया खास में रामजानकी मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन की कथा व्यास ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया।
महिया प्रतापपुरा में रामजानकी मंदिर परिसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन कथा व्यास पंडित सर्वेश दीक्षित महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि ागवान श्रीकृष्ण का अवतार धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए हुआ था। श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली प्रेरणाएं हैं। पूतना वध प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि पूतना ने विषैले स्तनपान के माध्यम से कृष्ण को मारने का प्रयास किया, लेकिन भगवान ने उसका उद्धार कर उसे मोक्ष प्रदान किया। इसी तरह श्रीकृष्ण का माखन चुराना केवल एक बालसुलभ चंचलता नहीं थी, बल्कि वह गोपियों के हृदय रूपी माखन को जीतने का प्रतीक है। कालिया नाग दमन कर भगवान ने यमुना में विष घोलने वाले कालिया नाग को परास्त कर उसे वहां से भगाया और ग्वाल-बालों की रक्षा की। बताया कि श्रीकृष्ण की हर लीला में गहरा आध्यात्मिक संदेश छिपा है, जो मनुष्य को प्रेम, भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान के नाम का स्मरण करने और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस मौके पर पारीक्षित आशा मन्ना सिंह सेंगर, मालखान सिंह, राजेंद्र सिंह, यतेंद्र सिंह, राकेश सिंह, देवेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, नरेंद्र, हरेंद्र, कालका प्रसाद, विसंभर दयाल, दीनदयाल, बनवारी लाल, दीपेंद्र, बीटू, दीपू, सुंदर सिंह, दुर्गा प्रसाद, राहुल, करुणा सिंह, राधा सिंह,मंजू, अनीता, छवि, नीलम, सोनम, रानी, अर्चना, मालती, माया देवी, सुशांत सिंह, राका, फुर्तीले कक्का आदि रहे।